गोविंदगढ़: जयसिंहपुरा गाँव में बंद पड़ी पानी की टंकी से ग्रामीण परेशान, सैकड़ों महिलाओं ने एसडीएम से लगाई गुहार
गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में लंबे समय से बंद पड़ी पानी की टंकी के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से परेशान गांव की सैकड़ों महिलाएं बुधवार को दोपहर एक बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गांव में बनी पानी की टंकी लंबे समय से बंद पड़ी है।