गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में गृह कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम परसुवा में गृह कलह के चलते एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनी पत्नी अजय कुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष, ने बुधवार देर रात्रि करीब 11 बजे अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल