तिर्वा: हसेरन के राजपुर गांव में मृतक परिवार से मिले भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरसंभव मदद का भरोसा दिया
Tirwa, Kannauj | Sep 11, 2026 कन्नौज। हसेरन क्षेत्र के ग्राम राजपुर में 7 सितंबर को पंचायत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बीपी सिंह कठेरिया की फांसी के फंदे पर शव मिलने के मामले में शुक्रवार को भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्की कठेरिया (ऋषिराज सिंह) पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।