नौतन: नौतन थाना पुलिस ने लखीमपुर से शराब कारोबारी समेत तीन पियक्कड़ों को पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
नौतन थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने भेडिहरवा और लक्ष्मीपुर गांव से एक शराब कारोबारी समेत तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया कारोबारी लक्ष्मीपुर गांव का गणेश राम बताया गया। जबकी पियक्कड़ों में लक्ष्मीपुर गांव के रामेश्वर मुखिया, बेलबनवा कंकड़ टोली के प्रमोद राम और गुड्डू कुमार नाम शामिल हैं।