नौतन: नौतन में मतदान के दौरान कार ने रौंदा, आधा दर्जन वोटर घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
मंगलवार के 12:00 बजे दिन में नौतन अंचल क्षेत्र के महुआहा बूथ पर पैक्स चुनाव में मतदान कर सड़क किनारे बैठे वोटरों को तेज गति से आ रही कार ने रौद दिया. इस घटना में आधा दर्जन वोटरों को घायल होने की सूचना है. सभी वोटर शुक्ल जी के बगीचे के किनारे बैठे थे. तभी जगदीशपुर से मच्छरगावां जा रहीं कार ने रौद कर घायल कर दिया. घायलों में दो तीन लोगों की हालत गंभीर है। नौतन