नौतन: नौतन प्रखंड में प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, शाम तक 60 प्रतिशत मतदान
नौतन प्रखंड क्षेत्र मेें प्रशासनिक चौकसी के बीच कुहासे में भी पैक्स चुनाव शांति पूर्ण माहौल में मंगलवार को साम 4:30 तक संपन्न हुआ ठंड के मौसम में सुबह सात बजे से मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू कर दिया गया। चुनाव में मतदाताओं ने बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।