नौतन: नौतन में बंध्याकरण के बाद महिला हुई गर्भवती, बच्चे को दिया जन्म
मामला पश्चिम चंपारण जिले के नौतन का है, 8 फरवरी को महिला का बंध्याकरण नौतन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया था, इसके बाद 9 फरवरी को उन्हें सुरक्षित डिस्चार्ज पेपर देकर घर भेज दिया गया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू होने लगी, इसके बाद उनके पति ने उन्हें फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में लेकर गया।