नौतन: नौतन में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पैक्स चुनाव की मतगणना, ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ मतगणना का कार्य
बुधवार के सुबह करीब 11:00 बजे से प्रशासनिक चौकसी के बीच कुहासे व जाड़े को लेकर बुधवार को पैक्स मतगणना करीब ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ। प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुए मतगणना के कार्य में सबसे पहले अभ्यर्थियों की उपस्थिति में बंद बक्से की शिल को तोड़ा गया।उसके शांति पूर्ण माहौल में मतगणना कार्य शुरू हुआ।