नौतन: नौतन प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए कर्मी सामग्री लेकर रवाना, मंगलवार सुबह 7 बजे से होगा मतदान
नौतन मेें पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार के दोपहर तीन बजे तक चुनाव सामग्री का वितरण प्रखंड मुख्यालय में किया गया। मंगलवार की सुबह शुरू होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पुरी कर ली गई है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर कुल 57 बुथ बनाया गया है जबकि 70 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।