बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 34 गिरफ्तार, ₹101900 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया है इस दौरान आरक्षी अधीक्षक के निर्देश के आलोक में रोको टोको अभियान चलाया गया। जहां 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 101900 रुपए जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। अभियान शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात चलाया गया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शनिवार को लगभग 11:30 बजे पूर्वाहन में जानकारी दी।