टीकमगढ़: करमारई गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अस्पताल ने पुलिस को दी सूचना
करमारई गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विद्या नाम की महिला के परिजन का कहना है कि महिला घर में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी और जब उसको जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई है। आगे कार्रवाई की जा रही है।