बहराइच: रामगांव थाने में तैनात उप निरीक्षक की मौत, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
जिले के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोमवार रात को गश्त के बाद जब थाने पहुंचे तो अचानक उनकी तबियात बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात 2 बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने दी है। देवरिया जिले के थाना भटनी के ग्राम पिपरा बिट्ठल निवासी शिव प्रकाश दूबे (56) पुत्र अम्बिका दुबे राम गांव थाने में तैनात थे