हुज़ूर: केजरीवाल को पद का मद, मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना, ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है : मुख्यमंत्री मोहन यादव
Huzur, Bhopal | Mar 22, 2024 भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने पर कहा- केजरीवाल को पद का मद, मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना, ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया। CM ने आगे कहा- अपने देश का इतिहास है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है। तो वो सबसे पहले अपना इस्तीफा देता है। जब तक आरोप से बरी ना हो जाए। तब तक वो अपना दायित्व नहीं लेता।