मझोली: मझौली में गेहूं खरीदी में एक करोड़ 35 लाख के घोटाले के मामले में 10 लोगों पर एफआईआर जिला कलेक्टर ने दिए थे जांच के आदेश
जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि मझौली में एक करोड़ 35 लाख के घोटाले के मामले में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है गेहूं उपार्जन के दौरान 5168 कुंतल गेहूं अन्नपूर्णा वेयरहाउस में गायब मिला था जिसके बाद जिला कलेक्टर ने इस मामले में जांच के लिए खाद्य आपूर्ति अधिकारी को कहा था जांच के बाद एफ आई आर की गई है।