भरथना: भरथना के नगला दुखी गांव में खुले कुएं में गिरा आवारा सांड, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू और सुरक्षित निकाला
भरथना थाना क्षेत्र के नगला सुखी गांव के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे एक आवारा सांड अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।