हथुआ: इंटर रिजल्ट: हथुआ के छात्रों का जलवा, सैकड़ों छात्र प्रथम श्रेणी में पास, 80% अंक प्राप्त
बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट सोमवार दोपहर जारी होते ही हथुआ प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की और 80 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए। अच्छे अंकों से पास होने की खबर मिलते ही छात्रों के घरों में जश्न का माहौल बन गया। माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।