सुल्तानगंज: 120 किलो के पंचमुखी हनुमान कांवड़ के साथ बाबा धाम रवाना हुआ कोलकाता का जत्था
सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम से शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कोलकाता के आगरा फाटक मीडिया ब्रूच से करीब 120 किलो वजनी पंचमुखी हनुमान की विशाल कांवड़ लेकर कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस अनोखी कांवड़ ने कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कांवरिया आ