Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*बारुण नवोदय विद्यालय का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अटल टिंकरिंग लैब का हुआ भव्य उद्घाटन।।* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *औरंगाबाद ,बिहार 06.08.2026* बारुण स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने अपने 41वें स्थापना दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिसर में नव-निर्मित अटल टिंकरिंग लैब का भी उद्घाटन किया गया। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।। समारोह के *मुख्य अतिथि नवीनगर विधायक श्री चेतन आनंद थे,* जबकि उनकी *धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि* के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह, बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद इंदु देवी, भाजपा जिला मंत्री सह शिक्षा निकेतन की प्रिंसिपल/डायरेक्टर सीमा गुप्ता, उप प्रमुख प्रतिनिधि बारुण विजय कुमार सिंह, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद् सुरेश गुप्ता, वार्ड पार्षद 10 सुरेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 08 नितेश सिंह, वार्ड पार्षद 03 इरशाद अली , पारस सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्रीकांत शिकरे तथा आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।। *कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह* ने की जबकि मंच संचालन टी.एन. यादव और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।। अपने संबोधन में *विधायक चेतन आनंद* ने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विधायक ने विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का अधिकतम उपयोग करते हुए विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, आकर्षक पोस्टर और कला प्रदर्शनियों की भी अतिथियों ने भरपूर सराहना की।। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार, आर.बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी.के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड़ सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। समारोह का समापन विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।।

MORE NEWS

*बारुण नवोदय विद्यालय का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अटल टिंकरिंग लैब का हुआ भव्य उद्घाटन।।* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *औरंगाबाद ,बिहार 06.08.2026* बारुण स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने अपने 41वें स्थापना दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिसर में नव-निर्मित अटल टिंकरिंग लैब का भी उद्घाटन किया गया। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।। समारोह के *मुख्य अतिथि नवीनगर विधायक श्री चेतन आनंद थे,* जबकि उनकी *धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि* के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह, बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद इंदु देवी, भाजपा जिला मंत्री सह शिक्षा निकेतन की प्रिंसिपल/डायरेक्टर सीमा गुप्ता, उप प्रमुख प्रतिनिधि बारुण विजय कुमार सिंह, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद् सुरेश गुप्ता, वार्ड पार्षद 10 सुरेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 08 नितेश सिंह, वार्ड पार्षद 03 इरशाद अली , पारस सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्रीकांत शिकरे तथा आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।। *कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह* ने की जबकि मंच संचालन टी.एन. यादव और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।। अपने संबोधन में *विधायक चेतन आनंद* ने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विधायक ने विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का अधिकतम उपयोग करते हुए विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल, आकर्षक पोस्टर और कला प्रदर्शनियों की भी अतिथियों ने भरपूर सराहना की।। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार, आर.बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी.के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड़ सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। समारोह का समापन विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।। - Aurangabad News