राम नाम सत्य के नारों के बीच चिकित्सा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा, PBM अधीक्षक कार्यालय का घेराव
बीकानेर के PBM अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं और लापरवाही के खिलाफ NSUI के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान के चिकित्सा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध जताया और PBM अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान "राम नाम सत्य है" के नारों से सड़कें गूंज उठीं। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
"अब चुप नहीं बैठेंगे, आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे" के संदेश के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
#pbmhospital #bikanernews #nsui #rajasthannews #breakingnews