डुमरा: सीतामढ़ी में पुलिस-न्यायालय समन्वय को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय एवं जिला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सम्मन, वारंट, उद्घोषणा एवं कुर्की जैसे न्यायालयीय आदेशों के समय पर निष्पादन तथा अभियोजन साक्षियों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर समीक्षा की गई।