बिंदकी: अभयपुर ग्राम पंचायत के सचिवालय में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को 646 राहत किट दी गई, विधायक व तहसीलदार रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अभयपुर के सचिवालय में रविवार को दिन में 1 बजे भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, तहसीलदार त्रिपाठी तथा क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को 646 राहत किट प्रदान की गई। इस मौके पर प्रधान रामदास प्रधान, ओम नारायण कश्यप के अलावा अरुण कुमार शुक्ला तथा महेश आदि रहे।