पाली: थाना पाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में ग्राम बरोदिया रायन निवासी एक आरोपी पर की शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Jun 30, 2026 थाना पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदिया रायन निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।