टेहरोली: विक्रमपुरा सानी में तालाब फटने से 100 एकड़ फसल जलमग्न, किसानों को हुआ भारी नुकसान
तहसील टहरौली के ब्लॉक गुरसराय अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुरा सानी के ग्राम कुटौरा में मूसलाधार बारिश के चलते तालाब फट गया। तालाब का पानी खेतों में भर जाने से करीब 100 एकड़ कृषि भूमि में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों के मुताबिक खेतों में पानी भरने से उड़द, मूंग, मूंगफली और तिली की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल पूरी तरह पानी में डूब गई