जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माता दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, लालबाग में स्वदेशी मेला स्थल का लिया जायजा
बुधवार सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे,इस दौरान उन्होंने माता दंतेश्वरी मंदिर पहुंच वहां पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की । इसके पश्चात वह लालबाग मैदान आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।