चाचौड़ा: तेलीगांव सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के दिए आदेश
Chachaura, Guna | May 10, 2026 चाचौड़ा ब्लॉक के तेली गांव सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। 10 मई को सीएमएचओ RK ऋषिईश्वर ने बताया, कलेक्टर के निर्देशन में विभिन्न सेक्टरों में सेक्टर स्तरीय बैठकों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जा रही है तेली गांव सेक्टर में सेक्टर सुपरवाइजर CHO एएनएम आशा कार्यकर्ताओं को योजनाओं के गुणवत्ता पूर्ण सेवा देने निर्देश दिए।