जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशन में समाहरणालय, पूर्णिया में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है, तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए जाते हैं। आम नागरिकों की सुविधा एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु यह कार्यक्रम अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 12, 2026