गावां: बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान, दो बच्चों को बाल मजदूरी से कराया गया मुक्त
Gawan, Giridih | Jun 23, 2026 बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से सोमवार को श्रम विभाग एवं बनवासी विकास आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में गावां प्रखंड में विशेष छापेमारी एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पूर्व चिन्हित प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर संचालित इस अभियान के दौरान दो बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया।