जूते गीले न हों, इसलिए बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुए पटवारी! VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पटवारी नीलेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नाला पार करने के दौरान एक बुजुर्ग की पीठ पर बैठे नजर आ रहे हैं।
दावा है कि जूते गीले होने से बचाने के लिए पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ का सहारा लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
आप इस पूरे मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट में बताएं।
#Patwari #Sidhi #MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo
Raipur, Raipur | Sep 10, 2026