इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोठी निवासी युवक के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Nov 5, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोठी निवासी दिनेश कुमार का कहना है कि वह एक नवंबर को मजदूरी करके गांव सेवनपुर निवासी रवेंद्र कुमार के यहां से शाम को घर लौट रहा था। रास्ते में गांव का अजय कुमार मिला और गालियां देने लगा। विरोध किया तो उसने मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया की प्रार्थना की दर्ज की गई है