निज़ामाबाद: दो माह से बाधित जलापूर्ति से परेशान लोग, सभासद ने सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 राजेंद्र नगर और वार्ड नंबर 10 वीर अब्दुल हमीद नगर में पिछले लगभग दो महीनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सभासद कुलदीप कौर और समाजसेवी अरुण कुमार ने दोनों वार्डों का निरीक्षण कर लोगों से समस्या की जानकारी ली।