वारासिवनी: रामपायली पुलिस ने तीन साल से फरार महिला स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
रामपायली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार स्थाई वारंटी कुमारी पूजा, पिता चैनलाल ठाकरे, निवासी बकोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक RCT/658/16 में धारा 498(ए) के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।