बड़ीसादड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान द्वारा उनकी 199वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।