अक्सर ऐसे लोग जिन्हें गुटखा या पान मसाला जैसी चीजें खाने की आदत होती है, वे हर समय अपने पास इसे खरीदकर जरूर रखते हैं. अगर आपके भी कोई जानने वाला इन चीजों का सेवन करता है तो आपने देखा होगा कि उन्हें कुछ-कुछ समय में गुटखा खाने की आदत होती है.
बता दें कि ये नियम खासतौर पर गुटखा-पान मसाला बेचने, रखने, बनाने और सप्लाई करने वालों पर लागू है. अगर कोई अपने इस्तेमाल के लिए खरीदता है तो इस आदेश में सीधे जेल की सजा का नियम नहीं है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, अगर कोई व्यक्ति पब्लिक प्लेस पर तंबाकू खाने के बाद थूकता है तो उस पर दूसरे नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है.