परसौनी: अंडहारा में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहारा गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अंडहारा गांव निवासी नागेंद्र सिंह के रूप में की गई है। मृतक नागेंद्र सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार और पिंटू सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके पिता की पीटकर हत्या की गई है।