परसौनी: भगवानपुर गांव स्थित घर से कोचिंग पढ़ने निकली छात्रा हुई लापता पुलिस मामले की जांच में जुटी
परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में घर से पढ़ाई करने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई है।लापता छात्रा का नाम मुस्कान कुमारी है जो टुनटुन बैठा की पुत्री बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच जुटी है। घर वालो ने बताया की वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई लेकिन घर वापस नहीं आई। फिलहाल लड़की के लापता होने के बाद परिवार वाले अनहोनी की आशंका से दहशत में है।