परसौनी: कन्हौली गजपति गांव का युवक हुआ लापता पुलिस को दी गई सूचना
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परसौनी थाना अंतर्गत कन्हौली गजपति गांव निवासी एक युवक लापता हो गया है। परिवार वालों ने भी काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। लापता युवक का नाम धीरज कुमार है जो नथुनी शाह का पुत्र बताया जा रहा है। फिलहाल युवक के लापता होने के बाद परिवार वाले परेशान है।