परसौनी: गिसारा गांव में आर्थिक तंगी व बेरोजगारी से तंग आकर दो दोस्तों ने एक साथ गले में फंदा डालकर की आत्महत्या
सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा गांव में दो दोस्तों ने बेरोजगारी से तंग आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों मृतक की पहचान गिसारा गांव निवासी सुनील झा के 24 वर्ष के पुत्र आशुतोष उर्फ छोटू झा एवं स्वर्गीय गणेश झा 26 वर्षीय पुत्र दीपक झा उर्फ गुगु के रूप में की गई है। दोनों दोस्तों ने आम बगीचे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है।