हरिद्वार: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्यों ने बनाई शिव परिवार की भव्य कांवड़, जूना अखाड़े से रवाना हुई यात्रा
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्यों ने शिव परिवार की भव्य कांवड़ बनाई और जूना अखाड़े में गंगा पूजन कर आज यह यात्रा रवाना हो गई। गाजियाबाद की डासना पीठ में इस यात्रा का समापन होगा। यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया कि उनके द्वारा दिसंबर के महीने में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। धर्म संसद को सफल बनाने की कामना लेकर कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।