हरिद्वार: ज्वालापुर और सिडकुल थाना पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में पकड़ा 10 लाख की कीमत का 100 किलो गांजा, एसपी सिटी ने दी जानकारी
पिछले एक सप्ताह में ज्वालापुर कोतवाली और सिडकुल थाना पुलिस ने करीब 100 किलो गांजा पकड़ा है जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 10 लाख रुपए है। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने आज यह जानकारी दी उन्होंने बताया की कांवड़ मेले के मध्य नजर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। आज भी ज्वालापुर और सिडकुल पुलिस ने कुल मिलाकर 50 किलो गांजा पकड़ा है और तीन तस्कर भी पकड़े है।