बुधवार 10:00 बजे राजेन्द्रग्राम पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 47/26 में दर्ज रीतु बाई पति गुरूदयाल सिंह (22), निवासी नगुला को राजेन्द्रग्राम बस स्टैंड से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार वरकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।