*PNA NEWS INDIA* | बड़ी खबर
धनवार अस्पताल के प्रभारी को हटाने की मांग पर छह दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त
राजधनवार। धनवार रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंदु शेखर को पद से हटाने की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से जारी भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। गिरिडीह के सिविल सर्जन के धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता करने और जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।
शनिवार को सिविल सर्जन के साथ खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो और धनवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि, अब सबकी निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आंदोलनकारियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पद से हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप कब तक ठोस कदम उठाता है।
PNA NEWS INDIA
आपकी खबर, आपकी आवाज!