#प्रेस_विज्ञप्ति
**पत्रकारों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर समझौता वार्ता संपन्न, पार्षद अकबर ने मांगी माफी**
आज दिनांक 4 नवंबर 2026 को स्थानीय गांधी पार्क स्थित प्रेस क्लब संस्थान के कार्यालय में पत्रकारों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर समझौता वार्ता आयोजित की गई।
गत दिवस राजपुरा मार्ग पर कचरे से भरी खुली ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर हुए विवाद के संबंध में प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्यों एवं वार्ड नंबर 9 के पार्षद अकबर के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। वार्ता के दौरान आपसी सहमति से मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया गया।
इस दौरान पार्षद अकबर ने अपने पुत्र द्वारा पत्रकारों के प्रति कहे गए अपशब्दों एवं की गई अभद्र टिप्पणी पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन भी दिया।
वहीं पत्रकार सदस्यों ने भी आपसी सहमति के आधार पर इस मामले में किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया तथा विवाद से संबंधित सभी वीडियो डिलीट कर दिए।
दोनों पक्षों ने आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद को समाप्त करने पर अपनी सहमति व्यक्त की।