बबेरू: बबेरू कस्बे के बांदा रोड पर चल रहे एस हॉस्पिटल पर प्रशासन का चला चाबुक, औचक निरीक्षण में खुली पोल
Baberu, Banda | Aug 8, 2026 बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एस हॉस्पिटल का शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश पटेल और नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने औचक निरीक्षण किया है। टीम जब अस्पताल के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए, वही नव विवाहिता महिला कि डीएनसी कि जा रही थी, वही अन्य चार मरीज भर्ती पाए गये, जिनको सीएचसी बबेरू भर्ती कराया गया।