गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने गुरुवार को दी जानकारी बरदौहा गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी रामधारी बैगा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी चेतराम बैगा के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294,323,506 का अपराध दर्ज किया है।