गोहपारु: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता बरतने पर तहसीलदार गोहपारू को कलेक्टर ने कारण बताओं नोटिस किया जारी
शहडोल जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर ने तहसीलदार गोहपारू लक्ष्मण पटेल को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है,जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार गोहपारू लक्ष्मण पटेल के द्वारा राजस्व प्रकरणों में भारी लापरवाही की गई है,जिसके कारण कलेक्टर तरुण भटनागर ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है।