गोहपारु: सिलपरी गांव में निकले भालू को ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा, वन विभाग को दी सूचना
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरी गांव में भालू निकाला जिसके बाद ग्रामीणों ने भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया है, ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बात की सूचना वन विभाग को भी दी गई लेकिन वन विभाग का अमला काफी देर बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण अखलात खां ने भालू का वीडियो अपने मोबाइल पर कैद कर लिया है।