गोहपारु: पल्स पोलियो अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
शहडोल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में जीरो से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है, आपको बता दें कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में जीरो से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है, इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में रविवार को पोलियो की दवा पिलाई गई है।