पिछोर: पिछोर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आज गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्हे भैया-बहिनों ने बाल गोपाल, राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन प्रस्तुत किए।