नारदीगंज: नारदीगंज बाजार में मोबाइल छीने के विवाद में हुई गोलीबारी, 5 नामजद समेत 15 अज्ञात पर मुकदमा, पुलिस कार्रवाई में जुटी
नारदीगंज बाजार में मोबाइल छीने जाने के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में प्रशांत कुमार ने घटना का जिक्र करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।