बक्सर: जिले की 97 पंचायतों में 112 खेल मैदानों का निर्माण कार्य जारी, डीएम ने 30 मई तक पूरा करने का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | May 17, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने मनरेगा की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में किया। विद्यालयों एवं ग्रामीण छात्र छात्राओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में मनरेगा योजना से खेल मैदान निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिले में 97 पंचायतो में 112 खेल मैदान निर्माण कार्य प्रगति पर है।